फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ामसखा समेत 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

ामसखा समेत 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Wed, 24 Apr 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
ामसखा समेत 14 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन कलेक्ट्रेट के नामांकन कक्ष में पर्चा दाखिले के लिए प्रत्याशियों की होड़ मची रही। मंगलवार को पूर्वांचल क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामसखा त्रिपाठी समेत 14 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 26 अप्रैल को नाम वापसी होने के साथ ही प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
भदोही संसदीय सीट के लिए 16 अप्रैल से नामांकन शुरू हुआ है। कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में पहले दिन से ही नामांकन शुरू हुआ। 16 अप्रैल को एक, 18 को दो और 20 अप्रैल को छह प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। 22 को नौ तो 23 अप्रैल को 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामसिंह वर्मा ने बताया कि मंगलवार को निर्दल संतलाल, पूर्वांचल क्रांति दल से रामसखा त्रिपाठी, सपाक्स पार्टी से दीपक, राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी से वीरेंद्र चौबे, सुभासपा से सुमन देवी, राष्टीय समाज पक्ष पार्टी से महेंद्र पाल, सशक्त समाजवादी पार्टी से बैजनाथ यादव, रिपब्लिकन पक्ष पार्टी से मलिक परवेज, निर्दलीय से शिवसरन, अखंड राष्ट्रवादी पार्टी से चंद्रबली मौर्य, राष्ट्रीय किसान विकास पार्टी से अनुज मिश्रा, भारतीय मानव पार्टी से शिवशंकर बिंद और प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से रामधनी केवट समेत कुल 14 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। चार दिनों में कुल 32 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच, जबकि 26 अप्रैल को नाम वापसी होगी। 26 अप्रैल को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नामांकन से चूका प्रसपा प्रत्याशी, टीपू ने पर्चा वापस किया
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी से हटकर दूसरी पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव को भदोही से झटका लगा। यहां के घोषित प्रत्याशी कालिका प्रसाद पाल नामांकन नहीं कर सके। प्रशासन की मानें तो निर्धारित समय तक वह आवेदन नहीं कर सके, जिससे पर्चा दाखिल नहीं हो सका। वहीं प्रत्याशी का आरोप है कि प्रशासन ने जान बूझकर उनका नामांकन नहीं किया। पर्चा दाखिल करने के अंतिम दिन वह एकमात्र नामांकन लेने वाले प्रत्याशी भी रहे। इसी तरह राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के जमालुद्दीन उर्फ टीपू ने परचा वापस कर दिया। उन्होंने 16 को नामांकन पत्र खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed