फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   विकास के नाम पर गांव वालों को किया जा रहा गुमराह

विकास के नाम पर गांव वालों को किया जा रहा गुमराह

Fri, 15 Feb 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
विकास के नाम पर गांव वालों को किया जा रहा गुमराह

विज्ञापन
कौलापुर। आवाज उठाओ, सच बताओ अभियान के तहत लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अंकित सिंह के नेतृत्व में सपाजनों ने ने बृहस्पतिवार को कौलापुर सांसद आदर्श गांव के विकास की हकीकत देखी। इस दौरान सांसद के गोद लिए गए गांव में खामियों को गिनाते हुुए कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ गांव वालों को गुमराह किया जा रहा है।

कहा कि गांव में गिनती की सोलर लाइट और लैपटॉप देकर विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है। गांव का इससे ज्यादा विकास सपा सरकार में हुआ था। भाजपा के इस छलावे का जवाब लोकसभा चुनाव में मिल जाएगा। अब जनता उनके विकास के झूठे वादों में फंसने वाली नहीं है। उनके साथ सतीश शर्मा, महेंद्र यादव, माधुर्य सिंह ने गांव वालों के बीच पूर्व की सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ वादों की सरकार है। विकास के मुद्दे पर भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। गांव में सौर ऊर्जा लगवाकर और युवाओं को लैपटॉप देकर आदर्श गांव में विकास का झूठ का पुलिंदा बनाया जा रहा है। जबकि सपा सरकार ने इससे कई गुना ज्यादा लैपटॉप अपनी सरकार में युवाओं को देने का काम किया है। अगर विकास के मुद्दे पर चुनाव हुआ तो सपा की जीत पक्की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, विनोद यादव, वजीर आलम, कमला बिंद, धर्मेंद्र मिश्रा, संतोष यादव, लालचंद्र बिंद, रामशिरोमणि, दीनानाथ, अनुराग, मुन्ना खान, रामराज यादव, हृदय प्रजापति, सुरेश, पवन, जिलाजीत पाल, विनोद कुमार यादव, योगेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed