{"_id":"5c509c77bdec2273ab60689c","slug":"121548786807-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही बार एसोसिएशन का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही बार एसोसिएशन का चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। मोतीलाल भदोही तहसील बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष निर्वाचित हो गए हैं। महामंत्री पद पर शिव प्रकाश सिंह चुनाव जीते हैं। मंगलवार को सायं 4 बजे से प्रारंभ हुए मतगणना में अध्यक्ष मोतीलाल ने निवर्तमान अध्यक्ष सुर्य प्रसाद द्विवेदी को 52 मतों से हराया। मोतीलाल को 315 मत मिले जबकि सूर्य प्रसाद को 263 मत मिले। कुल 933 सदस्यों में से 619 लोगों ने मतदान किया जिसमे से 3 मत अवैध घोषित कर दिए गए।
चुनाव के लिए सुबह 9 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। सायं 3.30 बजे तक 933 सदस्यों में से 619 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान के दौरान पुलिस तैनात रही। शाम तक कुल 65.81 प्रतिशत सदस्यों ने मतदान किया था। निर्वाचन अधिकारी कृपाशंकर मिश्र ने बताया कि सायं 4 बजे मतगणना शुरू हुई। कुल 25 चक्र मतगणना 7 बजे तक समाप्त हुई जिसके बाद घोषणा की गई। अध्यक्ष निर्वाचित मोतीलाल को 315 मत जबकि सूर्यप्रसाद द्विवेदी को 263 मत मिले। तीसरे नंबर पर आए विनोद राय को महज 30 मत मिले। इसी प्रकार महामंत्री पद पर निर्वाचित शिव प्रकाश को 312 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी विजय शंकर यादव को 294 मत मिले।
उन्होने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रेश यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विनय कुमार राज, कोषाध्यक्ष पद पर पंकज पांडेय के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में गंगाराम यादव, धनंजय पाठक, अरुण कुमार दूबे, जयनाथ बिंद, रामप्रसाद गौतम, राजेंद्र प्रसाद, रामप्रकाश यादव, संदीप यादव, चंद्रेश राय, राजेंद्र मिश्र को आज निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। संयुक्त मंत्री, आय-व्यय निरीक्षक व पुस्तकालय अध्यक्ष पद रिक्त रह गए। मतदान और मतगणना में सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रसन्न कुमार मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, राजेश मिश्र, विनोद उपाध्याय, अरविंद शुक्ल, सियाराम यादव, गुलाब सिंह, बरसाती लाल राय, लालचंद्र विश्वकर्मा, रामसूरत, नागेंद्र सरोज आदि का खासा सहयोग रहा।