{"_id":"5c3b7923bdec227357413dc7","slug":"121547401507-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन्नाटे के बीच बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन्नाटे के बीच बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्कूल वैन में झुलसे बच्चों के घरों पर घटना के दूसरे दिन रविवार को सन्नाटा पसरा रहा। परिवार के ज्यादातर सदस्य बीएचयू में ॥भर्ती बच्चों का उपचार करा रहे हैं। महिलाओं की आंखें नम रही। खबर पाने के बाद पहुंच रहे रिश्तेदार उन्हें सांत्वना देकर बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।
लखनो गांव में शनिवार सुबह करीब आठ बजे सिलिंडर में रिसाव के चलते स्कूल वैन में आग लग गई थी। इसमें 19 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद तीन एंबुलेंस से सभी बच्चों को बीएचयू रेफर किया गया था। शनिवार को देर शाम तक कुछ बच्चे घर लौट आए, लेकिन अब भी पांच बच्चों का आईसीयू में उपचार चल रहा है। स्कूल वैन में भगवास, शिवरामपुर और लखनो गांव के बच्चे थे। जिसमें भगवास और शिवरामपुर के 15 बच्चे रहे। आईसीयू में भर्ती दिशा, आयुष और माही के घर भगवास में रविवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। घर के अधिकांश सदस्य बीएचयू में बच्चों के साथ हैं जबकि महिलाएं सदमें में है। अचानक हुई घटना से परिवार वाले परेशान हो गए हैं। घर पर आने वाले सगे-संबंधी बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।