फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सभी तैयारी पूरी, आज 13 केंद्रो पर टीईटी परीक्षा

सभी तैयारी पूरी, आज 13 केंद्रो पर टीईटी परीक्षा

Sat, 17 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
सभी तैयारी पूरी, आज 13 केंद्रो पर टीईटी परीक्षा

विज्ञापन

ज्ञानपुर। शिक्षकों की नियुक्ति की अर्हता के लिए जरूरी शिक्षक पात्रता परीक्षा की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। रविवार को जिले में 13 केंद्रों पर यह परीक्षा होगी। परीक्षा में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए 180 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। साथ ही स्टेट पर्यवेक्षक की अगुवाई में 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। 13 प्रशासनिक और 13 शिक्षा विभाग के पर्यवेक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा को संपन्न कराने के लिए शनिवार शाम तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रविवार को पहली पाली में सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक प्राथमिक स्तर, जबकि दोपहर तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक पूर्व माध्यमिक स्तर की परीक्षा होगी। इ
विज्ञापन

पहली पाली में 8,242 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 4,166 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके लिए स्टेट पर्यवेक्षक शील वर्मा मौजूद रहेंगी। 26 पर्यवेक्षकों के अलावा जिलाधिकारी ने 13 जिलास्तरीय अधिकारियों को 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि परीक्षा की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। वहीं दूसरी ओर स्टेटिक मजिस्ट्रेट जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्रदेव दूबे ने केंद्र का निरीक्षण किया। इसी तरह अन्य अफसरों ने केंद्रो का अवलोकन किया। शनिवार शाम तक परीक्षा केंद्रो पर डेस्क स्लिप चिपकाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



हर केंद्र पर तैनात रहेगा पुलिस बल
ज्ञानपुर। टीईटी परीक्षा को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस भी सुरक्षा में कोई ढील नहीं बरतेगी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सभी केंद्रो पर थाना और चौकी प्रभारी मयफोर्स के साथ मौजूद रहेंगी। कहीं कोई भी गड़बड़ी होगी तो कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा केंद्र में वर्जित रहेगी सामग्री
ज्ञानपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने गाइडलाइन जारी की है। उन्होंने कहा कि केंद्र परिसर में अभ्यर्थी कलकुलेटर, स्लाइड रूलर, इलेक्ट्रानिक घड़ी और कागज के टुकड़े लेकर नहीं आएंगे। अगर उनके पास कुछ मिला तो परीक्षा नहीं दे पाएंगे।


इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज, इंटर कॉलेज बाबूसराय, काशिराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, केशव प्रसाद राजकीय महिला महाविद्यालय, एमएसमद इंटर कॉलेज, रामसजीवन इंटर कॉलेज, सेंट थॉमस गोपीगंज, ज्ञानपुर, इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed