फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   26 पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी टीईटी क

26 पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी टीईटी क

Fri, 16 Nov 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
26 पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी टीईटी क
ज्ञानपुर। परिषदीय विद्यालयों में नियुक्ति की अर्हता के लिए जरूरी शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 नवंबर को जिले में 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। इसके लिए 26 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। परीक्षा की तैयारियों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तेजी से अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग जुट गया है। पहली पाली में सुबह 10 से साढ़े 12 बजे तक प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। इसके लिए भदोही गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुलाबधर मिश्र इंटर कॉलेज, ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉले, इंटर कॉले बाबूसराय, काशिराज महाविद्यालय इंटर कॉलेज, काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, केशव प्रसाद राजकीय महिला महाविद्यालय, एमएसमद इंटर कॉलेज, रामसजीवन इंटर कॉलेज, सेंट थॉमस गोपीगंज, ज्ञानपुर, इंद्र बहादुर सिंह नेशनल इंटर कॉलेज और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली में आठ हजार 242 परीक्षार्थी जबकि दूसरी पाली में चार हजार 166 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार चौरसिया ने कहा कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक जिला प्रशासन और एक शिक्षा विभाग की ओर से पर्यवेक्षक केंद्रो पर तैनात रहेंगे। तीन सचल दस्ते दिन भर केंद्रो पर पहुंचकर निगरानी करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर सभी 13 केंद्रो पर संबंधित थाना, चौकी के प्रभारी और पुलिसकर्मी मयफोर्स मौजूद रहेंगे, केंद्रो पर जो भी संदिग्ध दिखेगा उन पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा दिवस के दिन केंद्र के आसपास की सभी फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed