फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तिरंगे के हर लहर में दिखी देशभक्ति का जज्बा

तिरंगे के हर लहर में दिखी देशभक्ति का जज्बा

Sun, 28 Jan 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
तिरंगे के हर लहर में दिखी देशभक्ति का जज्बा
ज्ञानपुर। गणतंत्र दिवस की 69वीं वर्षगांठ शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। तिरंगे की हर लहर में देशभक्ति का जज्बा दिखा। बच्चे-बूढ़े समेत हर वर्ग के लोग उत्साहित दिखे। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस लाइन समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। पुलिस लाइन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी विशाख जी ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण कर भारतीय संविधान के संकल्प को पढ़कर दोहराया। डीएम ने पौधरोपण के बाद दिव्यांग विभाग की ओर से 44 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की। उन्होंने कहा कि हमारे देश में संविधान लागू हुए 68 वर्ष हो गए हैं। भारतीय संविधान का निर्माण भारतवासियों को न्याय, विचार, मत, विश्वास, धर्म की स्वतंत्रता के लिए हुआ है। आंतरिक एवं वाह्य शक्तियां इसे विखंडित करना चाहती हैं, लेकिन इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। इसके बाद डीएम ने पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण के बाद संबोधित कर मौलिक अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान नवोदय समेत विभिन्न स्कूलों के आए बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। इसके बाद जिला अस्पताल और जिला कारागार में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। डीएम ने क्रॉस कंट्री रेस के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला जज अनिल कुमार गुप्ता, एसपी सचिंद्र पटेल, एडीएम राम सिंह वर्मा, एसडीएम आशीष कुमार, एएसडीएम अमृता सिंह, एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ ज्ञानपुर रामकरन, विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, हौसिला पाठक समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसी तरह विकास भवन में सीडीओ हरिशंकर सिंह, बीएसए कार्यालय पर बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, ऊंज थाने पर एसओ सुनील वर्मा, डीआईओएस कार्यालय, बिजली विभाग समेत अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी दफ्तरों पर ध्वजारोहण किया गया। जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव ने ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed