{"_id":"5a6cd5414f1c1b77268b68e6","slug":"121517081921-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंतरिक शक्तियों से देश को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंतरिक शक्तियों से देश को खतरा
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। संत विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम सरोज वर्मा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत को वाह्य शक्तियों के आक्रमण से उतना खतरा नहीं है, जितना खतरा अपने ही देशवासियों से हैं। टीवी, सिनेमा के पोस्टरों आदि माध्यमों से बालक-बालिकाओं के कोमल मस्तिष्क में गंदे, उत्तेजक विचार डाले जा रहे हैं। बच्चे गलत संस्कारों में पड़कर अपने स्वास्थ्य और चरित्र दोनों को नष्ट कर रहे हैं। रमाकांत गुप्त ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से अंग्रेजी भाषा में शास्त्रार्थ सुनकर प्राचीनता और नवीनता का अद्भुत सामंजस्य दिखता है। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे। कृष्णानंद दुबे ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित कार्यक्रम, वंदे मातरम, म्यूजिक नृत्य, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, लघु नाटिका की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। कार्यक्रम में ज्ञानेश्वर अग्रवाल, सर्वेश नारायण शुक्ला, आद्या प्रसाद तिवारी, गुप्तेश्वर जायसवाल, प्रकाश सेठ, कैलाश नाथ दुबे, सुशील मिश्रा, मदन सिंह, दिनेश जायसवाल, सतीश गुप्ता, धर्मेंद्र द्विवेदी, बाबा प्रधान आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन