{"_id":"5a2c2b2c4f1c1b6e468b9686","slug":"121512844076-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के लिए टीमों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के लिए टीमों ने बहाया पसीना
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज/सुभाषनगर। इलाके के ऊंज गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को दो दिवसीय राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन आई टीमों ने एक दूसरे को हराने के लिए खूब पसीना बहाया। अंतत: ऊंज, सोनैचा और अरई की टीमों ने जीत दर्ज की।
खेलकूद का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विशाख जी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए खेलकूद बहुत जरूरी है। मानव जीवन में यदि आगे बढ़ना है तो युवा सपना ही आपके जीवन के लक्ष्य को निर्धारित करता है। अनुशासन और मेहनत आपकी सफलता को मंजिल तक पहुंचाती है। खेल के कई युवा नौकरियों में अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं। पहले मैच में नव युवक मंगल दल ऊंज ने वहिदानगर को हराया। दूसरे मैच में पावर स्पोर्टिंग क्लब सोनैचा ने नव युवक मंगल दल पहाड़पुर जबकि तीसरे मैच में अरई की टीम ने बैजपुर को हराया। इस मौके पर एसडीएम ज्ञानपुर सुनील कुमार, सीओ रामकरन, एसओ ऊंज सुनील वर्मा, सृष्टि नारायण सिंह, शिवमणि मिश्रा, पूर्व मंत्री कमलाशंकर भारती, जयशंकर, दशरथ यादव, विनीत सिंह, आत्मा गिरी, लेखराज, सुभाष चंद्र यादव, पंकज शुक्ला, अनुज गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता कृष्णावतार त्रिपाठी राही ने किया। प्राथमिक विद्यालय ऊंज में आयोजित राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में भोजपुरी गायक राजेश परदेशी ने गीतों के माध्यम से समा बांध दिया। उन्होंने कार्यक्रम में स्वच्छता गीत के अलावा कई अन्य गीतों को भी गाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।