फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   12 new corona infections found

कोरोना के 12 नए संक्रमित मिले

Tue, 13 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
12 new corona infections found
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। मंगलवार को 12 नए संक्रमित मिले। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 1768 पहुंच गई, हालांकि एक्टिव केस की संख्या मात्र 120 रह गई है। संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेट किया। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के रोकथाम को लेकर तमाम गाइडलाइन जारी की गई है, लेकिन धरातल पर एक का भी पालन नहीं हो रहा है। जिससे संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को 12 नए संक्रमित मिले। इसमें भदोही नगर के एचआईजी कॉलोनी में अधेड़ महिला, भवानीपुर में महिला, कुकरौठी में युवती, अभोली में युवक, भदोही नगर में अधेड़ महिला, जमुनीपुर में युवती, जलालपुर मे युवती, लालीपुर में युवती, पटखौली में युवक, कंसारायपुर में युवक, गुआली में युवक और गोपीगंज नगर में अधेड़ शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो पर नजर डालें तो अब तक 48 हजार 467 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जिसमें 47 हजार की रिपोर्ट आ चुकी है। 1465 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। मंगलवार को 14 संक्रमित स्वस्थ हो गए जबकि अब तक 1618 स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमितों के सापेेक्ष एक्टिव केस की संख्या केवल 120 है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेट किया जा रहा है। अधिकतर लोग होम आइसोलेशन में रहना चाहते हैं। सरकारी गाइडलाइन का पालन कराते हुए उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed