फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सर! बच्चों के लिए ड्यूटी से दें राहत

सर! बच्चों के लिए ड्यूटी से दें राहत

Mon, 22 Apr 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
सर! बच्चों के लिए ड्यूटी से दें राहत

विज्ञापन
ज्ञानपुर। चुनावी डयूटी को लेकर सरकारी कर्मी इन दिनों काफी परेशान दिख रहे हैं। खासकर वे जो पति-पत्नी दोनों सरकारी सर्विस में हैं और उन दोनों की ड्यूटी चुनाव में लग गई है। पहले वह यह आस लगाए बैठे थे कि उनमें महिला को तो छूट मिल ही जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि चुनाव आयोग की ओर से एक को राहत देने का फरमान है पर अब तक छूट नहीं मिल सकी।

अभोली के प्राथमिक विद्यालय शेरपुर गोपलहां में तैनात अंजू मौर्य को मतदान अधिकारी प्रथम जबकि पूर्व माध्यमिक विद्यालय वीरापुर में तैनात पति बृजेश कुमार को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। दंपतियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर किसी एक की ड्यूटी काटने की मांग की। यह इकलौता मामला नहीं है। करीब छह से आठ दंपतियों की ड्यूटी चुुनाव में लगी है और वह कटवाने के लिए परेशान है। निर्वाचन आयोग के सहायक निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय की ओर से आदेश भी जारी किया गया है कि दंपती वाले मामलों में किसी एक को ड्यूटी से राहत दी जाए। मतदान कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि ऐसे जो भी मामले हैं, उसे दिखवाया जा रहा है। पूरी परिस्थिति के आकलन के बाद ड्यूटी से छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed