फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अवैध कब्जे से सुंदरता खो रहे तालाब

अवैध कब्जे से सुंदरता खो रहे तालाब

Thu, 28 Mar 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जे से सुंदरता खो रहे तालाब

विज्ञापन
ज्ञानपुर। सरकारें भले बदल गई पर राजस्व विभाग की कारगुजारी में बदलाव नहीं हो सका। इससे तालाबों पर कब्जे नहीं रुक रहे हैं। औराई, भदोही और ज्ञानपुर तहसील में करीब 500 से तालाब कब्जे के चलते अपनी सुंदरता को खो चुके हैं। एंटी भू माफिया टास्कफोर्स सिर्फ कागजी खानापूर्ति कर रही है तो क्षेत्रीय लेखपाल तालमेल कर कब्जे की नींव रखवा रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट और सरकार तालाबों को कब्जा मुक्त करा रही है। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद एंटी भू माफिया टीम का गठन भी किया गया। शुरूआती कुछ दिनों तक टीम सक्रिय रही, लेकिन उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। शिकायतों के बाद भी राजस्व विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तालाबों से अतिक्रमण हटाने को लेकर संजीदा नहीं है। ज्ञानपुर के गोसाईं बाजार, बैरीपरवां, सरपतहां, लखनों, ठकुराईन क तारा, डीघ के दरवांसी, नारेपार सहित सभी गावों में तालाबों पर कब्जा है। अधिकारी तालाबों से कब्जा हटाने को लेकर कितना संजीदा है इसका उदाहरण ज्ञानपुर के सरई मिश्रानी गांव में देखने को मिलेगी। यहां 26 बिस्वे का तालाब एक बिस्वा में सिमट चुका है। गांव निवासी राकेश कुमार ने 26 मार्च को आईजीआरएस पोर्ट पर शिकायत दर्ज की। उसमें 31 मार्च तक निस्तारण के लिए कहा गया है जबकि अब भी बिना रोकटोक तालाब में ट्रैक्टर से मिट्टी गिराकर पाटा जा रहा है। आरोप लगाया कि लेखपाल की कृपा से तालाब पर अतिक्रमण किया जा रहा है। प्रशासनिक आंकड़ो पर भले ही कुछ तालाबों पर कब्जा है लेकिन हकीकत इससे जुदा है। एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि शिकायतों पर कार्रवाई की जाती है। सरई मिश्रानी गांव के मामले को दिखवाएंगे।
विज्ञापन


पहले भी विवादों में आया था लेखपाल
ज्ञानपुर। सरई मिश्रानी गांव का लेखपाल पहले भी विवादों में आ चुका है, हालांकि अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों से पैसा मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमले में खलबली तो मची लेकिन बाद में मामला ठंडा बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed