फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सिक्सलेन निर्माण ने पकड़ी रफ्तार,गरजीं मशीनें

सिक्सलेन निर्माण ने पकड़ी रफ्तार,गरजीं मशीनें

Thu, 28 Feb 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
सिक्सलेन निर्माण ने पकड़ी रफ्तार,गरजीं मशीनें

विज्ञापन
गोपीगंज। प्रयागराज में आयोजित कुंभ के मद्देनजर दो महीने से ठप नेशनल हाईवे-दो पर सिक्सलेन का निर्माण कार्य बृहस्पतिवार से तेज हो गया। एक महीने तक ठप रहने से लोगों ने जहां राहत की सांस ली थी, वहीं कुंभ के समापन की ओर पहुंचने से कार्यदायी संस्था ने पुन: कार्य को रफ्तार दी तो जनसमस्याएं बढ़ गईं। कार्य के बीच जाम बढ़ने और आवागमन बेपटरी होने से लोग परेशान रहे। यदि हाईवे प्राधिकरण और जिला प्रशासन ने सूझबूझ न दिखाई तो स्कूली वाहनों के साथ-साथ वाहनों की लंबी कतार का सामना करना पड़ेगा और यह किसी मुसीबत से कम नहीं होगा। बताते चलें कि राजमार्ग संख्या-दो के राजातालाब-हंडिया खंड को फोरलेन से सिक्सलेन में बदलने के लिए ओवरब्रिज, नाला, अंडरपास का निर्माण पश्चिमी और पूर्वी सीमा तक जोर पकड़ा था। कुंभ को देखते हुए प्रदेश सरकार ने फरमान जारी कर कुंभ समाप्त होने के बाद ही कार्य को अंजाम देने का निर्देश दिया था। जहां कार्यदायी संस्था ने आवागमन प्रभावित करने वाले बड़े कार्यों को ठप कर हल्के कार्यों को जारी भी रखा था। खासकर गोपीगंज नगर में रोके गए कार्यों को दोबारा चालू हो जाने से लोगों को परेशानियों का करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed