{"_id":"5c4363c2bdec222c57232718","slug":"11547920322-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तकला शिविर में शिल्पियों को दी योजनाओं की जानकारी (दो खबरें)","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तकला शिविर में शिल्पियों को दी योजनाओं की जानकारी (दो खबरें)
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नईबाजार। नगर के मदरसा अब्बासिया के समीप स्थित एक प्रतिष्ठान में शनिवार को विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय भारत सरकार के अधीन हस्तशिल्प सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिल्पियों को नए हस्तकला उत्पादों और भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार सोनकर ने कहा कि सरकार की बहुत सी योजनाओं के बारे में आमजन, बुनकरों और शिल्पियों को मालूम नहीं रहता। योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए इस तरह का शिविर आयोजन आज की मांग है। कहा कि हमारे शिल्पियों के उत्थान के लिए भारत सरकार कई योजनाएं चला रहा है जिसके सही क्रियान्वयन से आम जनता को लाभ होगा। विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय वाराणसी से आए प्रशिक्षण अधिकारी शेर सिंह ने प्रनानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य लाभा परक योजनओं की चर्चा करते हुए उनकी पात्रता की शर्ते बताईं।
उपायुक्त (उद्योग) हरेंद्र प्रताप उद्योग विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। आईआईसीटी के एमए अंसारी ने लोगों को शिल्पी कार्ड के फायदे बताते हुए कार्ड बनवाने के लिए आईआईसीटी से संपर्क करने की बात कही। शिविर को अमला शंकर, महेंद्र सिंह, इफ्तेखार सिद्दीकी, मैनुद्दीन खां, सभासद परमानंद मौर्य, राजकुमार गुप्ता, शाहिद अंसारी, नन्हें मिश्र, दीना सोनकर, शफीक अहमद, नूरुल इस्लाम, सुनीता देवी, नीलम देवी, इजहार अहमद, आरिफ जमाल, इशरार अंसारी, असद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भदोही (ब्यूरो)। अखिल भारतीय कालीन निर्माता संघ (एकमा) द्वारा शनिवार को मर्यादपट्टी स्थित कालीन भवन में गरीबों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि शीतलहर में गरीबों की सहायता करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। एकमा अध्यक्ष ओएन मिश्र ने बताया कि शिविर में 5 सौ लाभार्थियों को कंबल बांटे गए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश एस और सीडीओ हरिशंकर सिंह ने अपने हांथों से कंबल वितरित किए। शि विर में हाजी शाहिद हुसैन, आलोक बरनवाल, जयप्रकाश गुप्ता, एचएन मौर्य, शाहिद अंसारी, एसके सिनहा आदि मौजूद रहे।