फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दो माह से खराब पड़े जनरेटर,छाया अंधेरा

दो माह से खराब पड़े जनरेटर,छाया अंधेरा

Sat, 19 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
दो माह से खराब पड़े जनरेटर,छाया अंधेरा

विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेल रूट के मध्य स्थित ज्ञानपुर रोड स्टेशन यात्री सुविधाओं का मोहताज है। जबकि आए दिन स्टेशन पर डीआरएम सहित अन्य मंडल स्तरीय अधिकारियों का विशेष सैलून से पहुंच कर औचक निरीक्षण भी होता रहा है। बावजूद इसके यात्री प्रकाश, शौचालय, पार्किंग, आरक्षण, व्यवस्थित वेटिंग हाल, सुरक्षा एवं संरक्षा जैसी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे रूट पर ज्ञानपुर रोड एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां पर गत दो महीने से यात्री नई मुसीबत सह रहे हैं। स्टेशन पर लगे दो जनरेटरों के खराब होने से शाम के समय दोनों प्लेटफार्मों पर अंधेरा पसरा रहता है। बिजली आने के बाद ही प्रकाश मिल पाता है। यही स्थिति पेयजल को लेकर भी बनी रहती है। जबकि रूट का प्रमुख स्टेशन होने से करीब दो दर्जन से अधिक दूरगामी क्षेत्रों को जोड़ने वालीं ट्रेनों का ठहराव होता है और तीन जोड़ी पैसेंजर तथा प्रयागराज में चल रहे कुंभ को देखते हुए मेला स्पेशल ट्रेने भी चलाई जा रही हैं। नगर और महानगरों के साथ-साथ कल्पवासी यात्रियों की भारी भीड़ स्टेशन पहुंच कर ट्रेनों का इंतजार करती रहती है। अंधेेरा रहने से यात्री चोर-उचक्कों की सक्रियता को लेकर भी आशंकित रहते हैं। सभासद संदीप गुप्ता, अनीस अख्तर ने वाराणसी
विज्ञापन

हैंडपंप बने हैं शोपीस
गोपीगंज। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए दोनों प्लेटफार्मों को मिलाकर आधा दर्जन हैंडपंपों की स्थापना कराई गई है। जो अपने स्थापना काल से ही शोपीस बनकर रह गए हैं। सबसे विकट स्थिति प्लेटफार्मों के अंतिम छोर पर लगे संसाधनों की बनी हुई है जिन्हें देखने से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वास्तव में वाराणसी मंडल यात्रियों की सुविधा के लिए कितना तत्पर और गैर जिम्मेदार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं स्टेशन अधीक्षक
गोपीगंज। स्टेशन अधीक्षक महानंद ने बताया कि जनरेटर खराबी की बात हो या फिर अन्य समस्याएं। निदान के लिए मंडल स्तर पर कई बार लिखापढ़ी की जा चुकी है। अधिकारियों पर ही सबकुछ निर्भर है। जनरेटर खराब होने से यात्रियों को ही नहीं वरन स्टेशन कर्मचारियों को भी तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed