फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   छह घंटे ठप रहा रेल टिकट आरक्षण कार्य

छह घंटे ठप रहा रेल टिकट आरक्षण कार्य

Thu, 17 Jan 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
छह घंटे ठप रहा रेल टिकट आरक्षण कार्य

विज्ञापन
भदोही। भदोही रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र की व्यवस्था पटरी पर आने का नाम नहीं ले रही है। गत दिनो सिस्टम बैठ जाने से पूरे दिन आरक्षण कार्य बाधित रहने के बाद बृहस्पतिवार को पुन: छह घंटे के लिए तक आरक्षण सेवा बाधित रही। इस दौरान आरक्षण कराने के लिए स्टेशन पहुंचे रेल यात्रियों को बैरंग लौटना पड़ा, जिसको लेकर लोगों में रोष देखा गया।
बीते 12 जनवरी को सिस्टम बैठ जाने से दिन भर आरक्षण कार्य नहीं हो सका था। इसके बाद भी अधिकारियों ने मूल समस्या को नहीं समझा जिससे गुरूवार को पुन: वही हाल हो गया 6 घंटे तक आरक्षण सेवा बाधित रहा। रेलयात्रियों के बताया कि यूपीएस सिस्टम राम भरोसे होने से यह स्थिति हो रही है। लोगों ने बताया कि सुबह 11.30 बजे बिजली गुल होने पर सिस्टम बंद हो गया। दोपहर 1 बजे बिजली आई तो सिस्टम में कोई समस्या हो गई साथ ही प्रिंटर खराब हो गया। इससे शाम तक आरक्षण सेवा ठप रही।
विज्ञापन

आरक्षण पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह का कहना है कि समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को कराया जा चुका है। लेकिन स्थाई समाधान नहीं होने से यह दशा हुई है। कहा जा रहा है कि यही दशा रही तो शुक्रवार को भी कामकाज बाधित रह सकता है। जानकारी हो कि भदोही जनपद का प्रमुख रेलवे स्टेशन है। यहां अपने जनपद के ही नहीं बल्कि जौनपुर जिले से अधिसंख्य लोग टिकट आरक्षण कराने के लिए आते हैं। ऐसे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इसके चलते बुकिंग क्लर्क और यात्रियों में रोज नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed