{"_id":"5c27c3c2bdec2257191903ce","slug":"11546109890-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैंड पैरेंट्स डे पर दादा-दादी ने किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रैंड पैरेंट्स डे पर दादा-दादी ने किया कमाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। नगर स्थित सनबीम स्कूल में शनिवार को ग्रैंड पैरेंट्स डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे पांच दर्जन से अधिक दादा-दादी ने बच्चों के साथ चार घंटे तक लुत्फ उठाया। इस दौरान बच्चों ने गीत, संगीत, एकांकी, नृत्य आदि में मोहक प्रस्तुति से दादा - दादी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में दादा-दादी ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया जिसके पश्चात विजेताओं प्रेमचंद श्रीवास्तव, मृदुला जैन, लालचंद मौर्य, ललित बरनवाल, लीला चांडक को सम्मानित किया गया।
दादा-दादी के लिए सनबीम स्कूल में शनिवार का दिन यादगार साबित हुआ। यह वह मौका था जहां दादा - दादी को अपने हुनर दिखाने का अवसर तो मिला ही पुरस्कार जीतने का भी मौका मिला। बच्चों की शानदार प्रस्तुति का आनंद लेने के बाद दादा - दादी ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। गाविंद हर्ष और हरीश चांडक ने अपने मधुर गीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हाल यह था कि खेलों में हिस्सा लेने वाले दादा-दादी में वितेजाओं का चुनाव कर पाना कठिन हो गया।
विद्यालय की वरिष्ठ प्रबंधक श्रीमती सुधा बरनवाल ने कहा कि बड़े बुढों को आज के दौर में सब भूल जाते हैं। जबकि उन्हें भी अपने बच्चों और समाज के साथ की आवश्यकता है। कहा कि इसी बात को देखते हुए सनबीम स्कूल ने ग्रैंड पैरेंट्स डे आयोजन की परंपरा डाली है। निदेशक ललित बरनवाल ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।