{"_id":"5c251ab3bdec2256ce08169b","slug":"11545935539-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलपीजी पंचायत में रिफिल कराने को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलपीजी पंचायत में रिफिल कराने को किया प्रेरित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नईबाजार। इंडियन आयल के निर्देश पर गुरूवार को गुलौरा में एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया। गैस एजेंसी व शासन द्वारा चयनित एनजीओ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित पंचायत में उज्जवला योजना के लाभार्थियों के साथ मिल बैठ कर ईंधन गैस के इस्तेमाल में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई।
एजेंसी संचालक डा.विनोद कुमार सोनकर ने कहा कि उज्जवला योजना के लाभार्थि ईंधन गैस का उपयोग नहीं कर रहे हैं जिससे योजना के उद्देश्यों की पूर्ति नहीं हो रही है। कहा कि कुल लाभार्थियों के एक प्रतिशत लोग ही ईंधन का इस्तेमाल कर रहे हैं उन्हें ईंधन गैस कीमतों, मिलने वाली सब्सिडी से अवगत कराते हुए यह भी बताया गया कि उन्हें बैंक खाते में सब्सिडी की रकम पहुंचेगी। बताया कि लोगों को प्रेरित करने के लिए एजेंसी द्वारा 50 रुपये छूट की योजना चलाई जा रही है। पंचायत में ईंधन गैस से सुरक्षा उपायों के बारे में भी बताया गया। कहा कि सरकार अब ऐसे राशन कार्ड धारकों को भी उज्जवला योजना में कनेक्शन देगी जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है। पंचायत में संदीप यादव, मोती लाल, बरसाती पटेल, तौफीक अंसारी, राजीव मोदनवाल आदि उपस्थित रहे।