फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अनियमितता में 10 साल से बंद चल रही है समिति

अनियमितता में 10 साल से बंद चल रही है समिति

Wed, 19 Dec 2018 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
अनियमितता में 10 साल से बंद चल रही है समिति

विज्ञापन
चौरी। साधन सहकारी समिति दरुनहां पिछले तकरीबन 10 वर्षों से बंद चल रही है। अनियमितता को लेकर बंद की गई इस समिति पर ताला लगाने के साथ ही क्षेत्र के किसानों की सुविधाओं का भी गला घोंट दिया गया। मौजूदा समय में किसान खुले बाजार से ऊंची कीमतों पर खाद-बीज लेने के लिए मजबूर हैं। उनकी इस समस्या के मद्देनजर समिति को न तो दोबारा संचालित करने के बारे में सोचा गया ना ही इसका कोई दूसरा विकल्प तैयार किया गया।

अनियमितता के आरोप में बंद चल रही साधन सहकारी समिति दरुनहां से आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों किसान जुड़े थे। लगभग 10 वर्ष पहले साधन सहकारी समिति में कर्मचारियों की आपसी गबन का मामला आया था। बताया जाता है कि मामला बड़े स्तर में होने कारण शासन के निर्देश पर समिति पर ताला लगा दिया गया। समिति पर ताला क्या लगा, मानो किसानों की किस्मत पर ही ताला लग गया। तब से आज तक किसान खाद और बीज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन, किसानों की पीड़ा समझने के लिए विभागीय कर्मचारियों के पास समय नहीं है। समिति बंद होने से दरुनहां, चांदी गहना, लठियां, कंदुई, संवरपुर आदि गांवों के किसानों के सामने खाद-बीज की बड़ी समस्या खड़ी हो गई। किसानों ने खाद बीज के लिए अन्य कई समितियों के चक्कर लगाए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। लठिया के किसान सच्चिदानंद तिवारी, संवरपुर के सुरेंद्र मिश्रा, दरुनहां के अखिलेश सिंह और चांदी गहना के किसान सुशील तिवारी ने बताया कि समिति पर गबन को लेकर ताला तो लगा दिया गया, लेकिन किसानों की जरूरतें कैसे पूरी होंगी, इस पर ध्यान नहीं दिया गया। कहा कि बाजार से ही महंगे दामों में खाद और बीज खरीदना पड़ता है। महंगे खाद बीज से खेती में क्षति उठानी पड़ रही है, लेकिन जिले के आला अफसर भी इस तरफ ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed