फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नईबाजार: ईओ और सभासदों में ठनी

नईबाजार: ईओ और सभासदों में ठनी

Fri, 16 Nov 2018 11:31 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
नईबाजार: ईओ और सभासदों में ठनी

विज्ञापन

नई बाजार। पंचायत के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी सोनल जैन पर विकास कार्यों में सभासदों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उनका कहना है कि ईओ के समक्ष अपनी बात रखने गए तो उनकी नहीं सुनी गई। इसको लेकर शुक्रवार को सभासदों ने पंचायत कार्यालय में नारेबाजी की। मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।
सभासद परमानंद मौर्य ने कहा शुक्रवार को कुछ सभासद ईओ से वार्ता करने गए थे, लेकिन उन्होंने जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान नहीं दिया। उनका कहना था कि नगर की समस्याएं हल करने के लिए जनता ने उन्हें सदन में भेजा है। बावजूद इसके लिए काम नहीं होने पर जनता सभासदों को ही खलनायक समझती है।
विज्ञापन

सुनवाई न होने पर सभासदों ने कार्यालय में नारेबाजी की। जिससे सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के आने के बाद मामला ठंडा हुआ। सभासदों ने कहा कि वे इस बारे में शनिवार को एसडीएम को पत्र देकर पंचायत कार्यालय में सोमवार से आंदोलन करेंगे। नारेबाजी करने वालों में सुरेंद्र सिंह चौहान, विमल जायसवाल, शमशुद्दीन अंसारी, दीना सोनकर, राजकुमार गुप्ता, वाजिद अली, नीलम नन्हें मिश्र, गुड़िया नरेश, सुनीता खोवा सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम से परे जाकर कोई कार्य नहीं: ईओ
नईबाजार नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी सोनल जैन ने पूरे मामले के बारे में कहा कि सभासदों का पूरा सम्मान है, लेकिन नियम से परे जाकर कोई कार्य नहीं किया जाएगा। कहा कि सरकारी नौकर कायदे कानून से बंधे हैं। बताया कि पूरा मामला एक सभासद की ओर से किसी वैवाहिक कार्यक्रम के लिए पानी का टैंकर नि:शुल्क नहीं देने के चलते हुआ है। कहा कि मामूली शुल्क देकर टैंकर बुक करने की व्यवस्था है। ऐसे में किसी को नि:शुल्क टैंकर देकर नगर पंचायत के राजस्व की क्षति नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed