फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कूएं में गिरकर मौत

कूएं में गिरकर मौत

Thu, 28 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
कूएं में गिरकर मौत
बाबूसराय। औराई थाना क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में बुधवार को गाय को दवा पिलाने के चक्कर में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कूंए में गिर कर मौत हो गई। 45 वर्षीय राजपत के कूएं में गिरने की खबर से घर में कोहराम मच गया तथा लोग बचाने को दौड़ पड़े लेकिन बचाया नहीं जा सका। देर रात तक मौके पर भीड़ जमा रही। घटना के संबंध में बताया गया है कि राजपत घर की गाय को दवा पिला रहे थे। पास ही कूएं की ओर उनका ध्यान नहीं गया। दवा पिलाने के दौरान गाय पीछे पीछे होते होते कूएं के पास पहुंच गई। उसे कूएं में गिरने से बचाने के प्रयास में राजपत खुद कूएं में जा गिरा। घर वालों ने तत्काल बचाव कार्य किया लेकिन जब तक कूएं से निकाल पाते तब तक कूएं में ही मौत हो चुकी थी। खबर सुनकर मौके पर सीओ पवन कुमार और थानाध्यक्ष शेषधर पांडेय भी पहुंच गए। घटना की प्रारंभिक तहकिकात के बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव के लोग शोकाकुल हो उठे और मृतक के परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed