फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   स्नातक परीक्षा में शामिल हुए 1

स्नातक परीक्षा में शामिल हुए 1

Fri, 01 Mar 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
स्नातक परीक्षा में शामिल हुए 1

विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्नातक की परीक्षा में 1819 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 40 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की पहली पाली में 1153 और दूसरी पाली में 666 परीक्षार्थी शामिल हुए।

केएनपीजी कॉलेज की स्नातक परीक्षा शुक्रवार को सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में कराई गई। पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक कराई गई। परीक्षा की प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष की हिंदी प्रथम, बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र, बीएससी प्रथम भौतिकी एवं वनस्पति विज्ञान का पेपर संपन्न हुआ। इसमें 1153 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 34 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष का अर्धशास्त्र प्रथम, बीकॉम वाणिज्य द्वितीय, बीएससी तृतीय के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा हुई। इसमें 666 परीक्षा शामिल हुए। वहीं छह ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा प्रभारी रमेशचंद्र यादव ने बताया कि दोनों पाली की परीक्षा पूरी तरह से नकल विहीन रही। कोई भी नकल सामग्री नहीं पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed