{"_id":"5c3f68c6bdec22734b4bcb35","slug":"111547659462-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली वैन हादसे का आरोपी विद्यालय संचालक पकड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली वैन हादसे का आरोपी विद्यालय संचालक पकड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनो स्कूल वैन हादसे का मुख्य आरोपी स्कूल संचालक बुधवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने पुलिस लाइन में मीडिया के सामने गिरफ्तारी का खुलासा किया।
गत 12 जनवरी को लखनो गांव में रसोई गैस सिलिंडर से संचालित स्कूल वैन में आग लगने से 19 बच्चे झुलस गए थे। निजी वैन अनधिकृत तरीके से स्कूल के बच्चों को ढो रही थी। साथ ही कोचिंग की आड़ में चलाए जा रहे स्कूल का भी रजिस्ट्रेशन नहीं था। बच्चों को एससी कॉन्वेंट स्कूल का आईकार्ड दिया गया था, जबकि जिस भवन में यह विद्यालय संचालित हो रहा था, वहां इस नाम का बोर्ड भी नहीं था। बुधवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में गोसाईंपुर अजयपुर निवासी सुशील दुबे पुत्र चंद्र दुबे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। इस मामले में आरोपी वैन चालक मनोज यादव पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
एएसपी ने बताया कि घटना के बाद विद्यालय संचालक परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गया था। बताया कि उसने दुलहीपुर निवासी अशोक दूबे की मारुति ओम्नी वैन को स्कूली के बच्चों को ले आने और ले जाने के लिए रखा था। इस वैन को चोरी छिपे घरेलू गैस सिलिंडर से चलाया जा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि हादसे के बाद मैंने अपनी पत्नी (प्रधानाध्यापिका) को विद्यालय जाने से मना कर दिया था। पुुलिस के मुताबिक बचने के लिए वह कहीं और भागने की फिराक में था। गिरफ्तारी टीम में ज्ञानपुर कोतवाल भैया छविनाथ सिंह, उप निरीक्षक जवाहर लाल आदि शामिल रहे।