फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सास-बहू को राष्ट्रीय पुरस्कार की सिफारिश

सास-बहू को राष्ट्रीय पुरस्कार की सिफारिश

Wed, 16 Jan 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
सास-बहू को राष्ट्रीय पुरस्कार की सिफारिश

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लखनो स्कूल वैन हादसे में 19 बच्चों की जान बचाने वाली सास-बहू को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने की तैयारी है। खुद की परवाह न करते हुए मासूमों की जिंदगी बचाने वाली दोनों महिलाओं को उत्तम जीवन रक्षा पदक से सम्मानित करने का प्रयास शुरू हो गया है। जिला प्रशासन जल्द ही इस आशय का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजेगा।
अमर उजाला का प्रयास रंग दिखाने लगा है। लखनो स्कूल वैन हादसे में जलती वैन से 19 बच्चों को निकालने का साहस दिखाने वाली सीता शुक्ला और सुमन को राष्ट्रीय पुरस्कार देने की सिफारिश जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों ने भी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने दोनों को उत्तम जीवन रक्षा पदक के लिए उनका बायोडाटा एकत्रित करने का निर्देश मातहतों को दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर बहादुरी का काम करनेवाली सीता, सुमन और उनके पौत्र को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही दोनों को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। गौरतलब है कि गत 12 जनवरी को लखनो गांव में गैस सिलेंडर से संचालित वैन में आग लगने के बाद 19 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए थे। उन्हें जलती वैन से निकालने में सीता शुक्ला और उनकी देवरानी की बहू सुमन ने बहादुरी दिखाई थी। सीता गंभीर रूप से झुलस भी गईं। झुलसे बच्चों में से आठ बीएचयू ट्रामा सेंटर के आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


झुलसे बच्चों और सीता को मिले एक-एक लाख
ज्ञानपुर। लखनो स्कूल वैन हादसे में गंभीर रूप से झुलसे बच्चों के परिजनों और उन्हें बचाने वाली महिला सीता शुक्ला को एक-एक लाख रुपये का चेक जिला प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बुधवार को बीएचयू जाकर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना के बाद पीड़ित बच्चों के परिजनों को मदद की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पीड़ित बच्चों के परिजनों और बचाने वाली महिला सीता देवी को एक-एक लाख का चेक दिया गया। इससे पीड़ित बच्चों के परिजनों को थोड़ी राहत मिलेगी। जिलाधिकारी, एसपी और सीडीओ की मौजूदगी में भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह, विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने परिजनों को चेक दिया। इस मौके पर भदोही विधायक रवींद्र त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के उपचार में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इसको लेकर सरकार संजीदा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बचाने वाली बहादुर महिला सीता और उनकी बहू को राष्ट्रीय पदक देने की सिफारिश की गई है।

-
ज्ञानपुर विधायक ने की लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार की मांग
लखनो स्कूल वैन हादसे में झुलसे बच्चों को बचाने के लिए खुद की जान जोखिम में डालने वाली सीता शुक्ला की बहादुरी पर ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने भी शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सीता शुक्ला को उनकी बहादुरी का सही इनाम मिलना चाहिए। इसलिए हम लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार के लिए प्रदेश सरकार से मांग करेंगे। कहा कि उन्होंने बड़ा काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed