{"_id":"5c2f9d78bdec2256e05158fb","slug":"111546624376-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा संचालन समिति की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा संचालन समिति की बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। भाजपा विधान सभा भदोही संचालन समिति की बैठक शुक्रवार को स्वदेशी आश्रम में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संयोजक रवींद्र दूबे ने करते हुए कहा कि 15 जनवरी से 3 मार्च तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर घर जाकर उनके परिजनों से मिल कर उनका सम्मान करेंगे। बैठक में पार्टी के निर्देश पर होने वाले कुछ और कार्यक्रमों के बारे में भी विचार किया गया।
विस संयोजक ने कहा कि जो लोग देश के लिए लड़ते हुए शहीद हुए हैं अथवा स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया है वे हमारे लिए सम्माननीय हैं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने ढंग से सहभागिता करनी है। बताया गया कि 11 फरवरी को समर्पण दिवस तथा 12 फरवरी से 2 मार्च तक मेरा परिवार - भाजपा परिवार कार्यक्रम भी संचालित होना है जिसमे सभी लोगों को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना है। बैठक का शुभारंभ डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। पूर्व विधायक डा.पूर्णमासी पंकज, ओम प्रकाश टंकी, प्रभात श्रीवास्तव, शिवशंकर यादव, सुरेश पासी, गोवर्धन राय, प्रिय श्रीवास्तव, विकास दूबे, सुभाष चंद मौर्य, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी, श्यामधर शुक्ल, जयचंद यादव, ओपी श्रीवास्तव, सुरेश पांडेय, दिलीप यादव, सलील कुमार, अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।