{"_id":"5c251851bdec222c3562609d","slug":"111545934929-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनों को मिले लाभ का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनों को मिले लाभ का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लगे वॉटर पंपों का बृहस्पतिवार को मिर्जापुर मंडल उद्यान विभाग निदेशक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना के तहत की कई तरह तरह की खेती और बागवानी का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान योजनाओं और कार्यों की सराहना की।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाईं योजना के तहत भदोही ब्लॉक के परईपुर में कई किसानों ने स्प्रिंकलर वॉटर पंप लगवाया था। योजना के तहत यह पंप किसानों को 90 फीसदी छूट के साथ 28536 रुपये में दी गई थी। योजना का सही लाभ किसानों को लाभ मिला या नहीं, इसकी जांच के लिए बृहस्पतिवार को मिर्जापुर मंडल उद्यान विभाग के निदेशक डॉ. सर्वेश कुमार ने सिंचाई यंत्र का निरीक्षण करने के साथ ही लाभार्थी किसानों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सुरियावां क्षेत्र के कस्तूरीपुर में योजना के तहत लगे दो बीघे गेंदे के फूल की बागवानी का निरीक्षण किया। जिला उद्यान अधिकारी शैलेंद्र देव दूबे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें कोई खामियां और शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन