{"_id":"5c1e7fe5bdec2256c210d18d","slug":"111545502693-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन को अल्टीमेटम, कोर्ट में याचिका करेंगे दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन को अल्टीमेटम, कोर्ट में याचिका करेंगे दायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ज्ञानपुुर। सशक्त समाजवादी पार्टी की ओर से ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग के मरम्मत को लेकर चल रहा बेमियादी धरना शनिार को भी जारी रहा। 83वें दिन पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण नागमलपुर से पदयात्रा निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि 10 दिन में मरम्मत शुरू नहीं होने पर प्रयागराज हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस समेत छह दलों ने समर्थन किया।
ज्ञानपुर-दुर्गागंज मार्ग के मरम्मत कराने के लिए सशक्त समाजवादी पार्टी दो अक्तूबर से नागमलपुर में बेमियादी धरना प्रदर्शन कर रही है। टेंडर जारी होने के बावजूद मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ। इसको लेकर लगातार आंदोलन जारी रहा। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि विभागीय उदासीनता से निर्माण के नाम पर हीलाहवाली की जा रही है। कहा कि 10 दिन में मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने पर प्रयागराज हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करेंगे। ससपा के इस मांग पर कांग्रेस समेत कई दलों एवं संगठनों का समर्थन मिल चुका है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में सिर्फ दिखावेबाजी की जार ही है। टेंडर जारी होने के बाद सिर्फ भ्रष्टाचार के लिए अब तक काम नहीं शुरू हो सका। चहेते ठेकेदारों को काम दिलाने के लिए सारा खेल किया जा रहा है। इस मौके पर भूलाल पाल, मनोज कुमार, महेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, हंसराज, कमलेंद्र, शेषनाथ, प्रमोद कुमार, मेवालाल आदि मौजूद रहे।