फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सरकार आप के द्वार कार्यक्रम की हुई शुरुआत

सरकार आप के द्वार कार्यक्रम की हुई शुरुआत

Tue, 12 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सरकार आप के द्वार कार्यक्रम की हुई शुरुआत
सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की खातिर लोगों को जागरूक करने के लिए जिलाधिकारी विशाख जी की नई पहल ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम की सोमवार को शुरुआत हुई। 45 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए विभिन्न रोचक तरीकों से बताया जाएगा। इसमें प्रदर्शनी, स्टॉल के अलावा नाटक आदि कार्यक्रम के जरिए जनता को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ औराई विकास खंड के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय लसमड़िया परिसर में सांसद वीरेंद्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि जिलाधिकारी की इस पहल का जनमानस को लाभ मिलेगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी और स्टाल भी लगाए गए। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग की, जिस पर सांसद ने सड़क बनवाने की स्वीकृति दी। सांसद ने कहा कि सरकार आप के द्वार कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी समेत अन्य विभागों के सभी ग्राम स्तरीय कर्मचारी, अधिकारी, विकास खंड स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा है, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, एनआरएलएम, प्रधामंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मिशन इंद्रधनुष, कुपोषण से बच्चों की मुक्ति, कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार योजना, 14वां राज्य वित आयोग, डिजिटल लेन-देन, आधार कार्ड, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, श्रम विभाग की योजनाओं समेत अन्य विभागों की लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। पेंशन संबंधित शिकायत को गंभीरता लेते हुए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया गया कि विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन सभी पात्रों को मिलना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी हरिशंकर सिंह ने कहा कि हर चेहरे पर मुस्कान आए, एक आदमी को खुश करने से हजार बार गंगा स्नान करने से ज्यादा पूर्ण मिलता है। इस अवसर पर विधायक दीनानाथ भाष्कर, जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक, शैलेद्र दुबे, बीएसए प्रकाश नारायण श्रीवास्तव, डीपीआरओ अनिल कुमार त्रिपाठी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed