{"_id":"5cbe052cbdec2214505474e2","slug":"101555957036-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा माले का स्थापना दिवस मनाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा माले का स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माले जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 50 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर गंगापुर में फूला देवी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गरीब, असहायों को न्याय दिलाने का कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।
जिला सचिव रामजीत यादव ने कहा कि आज पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की गलत नीतियों के प्रति सजग रहने और उनका खुलकर विरोध करने की आवश्यकता है। भाजपा अमीरों की पार्टी है। भाजपा सरकार में गरीबों की गाढ़ी कमाई लूटकर कुछ चंद लोग विदेश भाग गए। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा हटाओ का नारा दिया।
बैठक में भाजपा सरकार की 2014 से लेकर अब तक किए गए झूठे और लुभावने वादों की चर्चा की गई। लोगों का आह्वान किया गया कि देश की अर्थव्यवस्था सुधारना है। विकास दर बढ़ाना है और बैंकों की सेहत को बेहतर बनाना है तो भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकना है। यह भी कहा गया कि यदि भाजपा पुन: सत्ता में आ गई तो देश का संविधान खतरे में पड़ जाएगा। बैठक धर्मराज गौतम, सत्यनारायण गौतम, राम गेना कुमारी, कबूतरा देवी, लालमणि, नन्हकू राम, शिवबहादुर, बनारसी लाल आदि ने भी संबोधित किया।