फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   केबल ऑपरेटरों का प्रदर्शन

केबल ऑपरेटरों का प्रदर्शन

Thu, 27 Dec 2018 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
केबल ऑपरेटरों का प्रदर्शन

विज्ञापन
ज्ञानपुर। 29 दिसंबर से टीवी मनोरंजन महंगा करने का आरोप लगाते हुए जिले के केबल ऑपरेटरों ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई। केबल प्रोग्राम बंद कर ऑपरेटरों ने लामबंद होकर सरकार के इस फैसले की आलोचना की। कहा कि इससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक भार बढ़ेगा।

केबल ऑपरेटर संगठन के लोगों ने एकजुट होकर सरकार के 29 दिसंबर से टीवी चैनलों के अलग-अलग दाम वसूलने के फैसले का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे कोको दुबे ने कहा कि इस फैसले से जिस उपभोक्ता से 200 रुपये लिए जा रहे थे, उनसे अब पांच सौ लेने पड़ेंगे। यह कहकर सरकार ने करोड़ों उपभोक्ताओं को निराश किया है। इससे केबल ऑपरेटरों का धंधा बंद हो जाएगा। अगर वे पहले की तरह सभी चैनल देखना चाहें तो आठ सौ रुपये देने पड़ेंगे। कहा कि सरकार ने गरीबों को न्यूज चैनलों से दूर कर दिया। इस मौके पर ब्रह्मजीत, महेंद्र, डबलू, जुबेर खां, झूरू, मुन्ना खां, रोशन खां, राजन, महेंद्र सिंह, आशीष, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed