फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   नगर में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को लेकर एसडीएम से मिले

नगर में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को लेकर एसडीएम से मिले

Wed, 26 Dec 2018 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नगर में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता को लेकर एसडीएम से मिले

विज्ञापन
भदोही। नगर पालिका परिषद के कई सभासदों ने बुधवार को उपजिलाधिकारी यमुनाधर चौहान से मिलकर नगर में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की। उन्होंने इस आशय का पत्रक सौंपते हुए कहा कि कोटेदार शासन के मंशा के विपरीत लाभार्थियों को उनका पूरा हक नहीं दे रहे, जिससे योजना अपने उद्देश्य से भटक गई है। इससे पहले सभासदों ने मोहल्ले कजियाना में बैठक कर इस पर विचार विमर्श किया। बैठक में सभासदों ने कहा कि सरकार कोटेदारों को एक यूनिट के पीछे पांच किलो खाद्यान्न देती है। लेकिन माल उठाने के बाद भी कोटेदार सबको तीन यूनिट का ही राशन देते हैं, चाहे कार्ड पर 10 यूनिट ही क्यों न हो। ऐसे में प्रत्येक कोटेदार हर महीने सैकडो किलोग्राम खाद्यान्न बचाकर कालाबाजारी करते हैं। बैठक के बाद दोपहर तहसील पहुंचे सभासदों ने पत्रक देते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए। अनियमितता मिलने पर कोटा निलंबित कर गबन हुए धन की रीकवरी कराई जाए।

पत्रक में यह भी कहा गया कि नियमत: कोटे की दुकान लाभार्थियों के वार्ड सीमा में ही होनी चाहिए। बहुत से कार्डधारकों को दूसरे वार्डों में जाना पड़ता है जिससे वे अनाज से वंचित रह जाते हैं। नगर क्षेत्र के कार्डधारकों के नाम सूची से गायब होने की भी जांच की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि ऐसा नहीं होने पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पत्रक देने में भाजपा नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता सहित, सभासद करुणा शंकर दूबे, जरीना बानो, राधा देवी, मंदाकिनी देवी, सुजीत यादव, संजय यादव, जितेंद्र यादव, मुन्नीलाल यादव, इरशाद अंसारी, खुर्रम अंसारी शफीक अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed