{"_id":"5beb1e9dbdec22698a4714fe","slug":"101542135453-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्र टिप्पणी पर किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभद्र टिप्पणी पर किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। नगर के बाईपास चौराहे पर मंगलवार को कांग्रेसजनों ने भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बुद्धि सही करने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताई। राष्ट्रीय नेतृत्व से मनोज तिवारी पर कार्रवाई की मांग की।
युंका के लोकसभा अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को दोपहर बाईपास चौराहे पर कई कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां एक भवन में यज्ञ कर भगवान से प्रार्थना की गई कि मनोज तिवारी की बुद्धि सही हो। युंका के प्रदेश महासचिव वसीम अंसारी ने कहा कि मनोज तिवारी को अपने दिमाग का इलाज कराना चाहिए। विपक्षी पार्टी के अध्यक्ष पर ऐसी टिप्पणी अशोभनीय है। उन्होंने मनोज तिवारी से माफी मांगने की मांग किया। माफी न मांगने पर चेतावनी दिया कि भविष्य में कांग्रेस भदोही की सीमा में मनोज तिवारी को नहीं घुसने देगी। मो. नाजिम ने कहा कि जिस तरह की भाषा मनोज तिवारी प्रयोग कर रहे हैं इससे भाजपा के संस्कार दिखता है। यह भाजपा का अहंकार दिख रहा है। 2019 में जनता इस अहंकार को खत्म करेगी। मौके पर राजेश यादव, मनोज नारायण, समरजीत यादव, अभिषेक दूबे, राजेश यादव, जाहिद अनवर, शशांक तिवारी, पवन प्रताप, मिथलेश गौतम , चांद भाई, मनोज दूबे आदि रहे।