फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कब्जे के विरोध में अनशन जारी

कब्जे के विरोध में अनशन जारी

Fri, 26 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
कब्जे के विरोध में अनशन जारी

विज्ञापन
कब्जे के विरोध में अनशन जारी
ट्रस्ट की बेचैनी बढ़ी, अनशन रोकने की जुगत तेज
अमर उजाला ब्यूरो
सीतामढ़ी। जिले की प्रमुख धार्मिक संस्था सीता समाहित स्थल ट्रस्ट पर ग्रामीणों की जमीनों और पुराने मंदिर पर जबरन कब्जे के विरोध में शुक्रवार को भी बनकट गांव निवासी राकेश तिवारी का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। इससे ट्रस्ट के लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी है। बदनामी से बचने के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारी अनशन समाप्त कराने की कोशिशों में जुट गए हैं।
शुक्रवार को तहसीलदार ज्ञानपुर और थानाध्यक्ष कोइरौना ने अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशन समाप्त कराने के लिए भरपूर प्रयास किए। उन्होंने राकेश को आश्वाशन दिया कि थाना दिवस तक समस्या का समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन अनशनकारी राकेश तिवारी का कहना है कि वह न्याय मिलने तक अनशन नहीं तोउ़ेंगे। उधर ट्रस्ट के प्रबंधक कैलाश चंद्र ने कहा कि शुरुआती दौर में 16 में 13 लोगों ने अपनी भूमि की रजिस्ट्री कर दी थी। जिन तीन लोगों ने रजिस्ट्री नहीं की, उन्होंने मंदिर को दान देने की बात कही थी। इसके बाद डीडीसी ने रिफरेंस के जरिए उन्हें अन्यत्र जमीन देकर इस जमीन को ट्रस्ट के नाम कर दिया। बाद में राकेश तिवारी ने हाईकोर्ट में रिट की, जहां से यथास्थिति रखने का आदेश किया गया। तब से वही स्थिति चल रही है।
विज्ञापन


इनसेट
18 साल से हक की लड़ाई, न्याय की आस
सीतामढ़ी। 18 वर्षों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे बनकट गांव निवासी राकेश तिवारी को मोदीराज में न्याय मिल पाएगा यह प्रश्न खड़ा हो गया है। भूमिधरी जमीन और पुराने सीता मंदिर के लिए न्याय नहीं मिलने से दुुखी राकेश बृहस्पतिवार से सीता समाहित स्थल प्रांगण में बेमियादी अनशन पर बैठे हैं। न्यायालय का आदेश और तमाम लोग राकेश तिवारी के पक्ष में हैं, वही प्रशासनिक अमला एक रसूखदार व्यक्ति और उनकी धार्मिक संस्था के पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है। न्याय पाने के लिए जिस जमीन के लिए राकेश तिवारी अनशन कर रहे हैं, उसकी खतौनी पर गौर करें तो राकेश तिवारी के पक्ष में उच्च न्यायालय ने स्थगन आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed