फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जिले के 1293 बूथों पर वीवीपैट से होगा मतदान

जिले के 1293 बूथों पर वीवीपैट से होगा मतदान

Tue, 05 Mar 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
जिले के 1293 बूथों पर वीवीपैट से होगा मतदान

विज्ञापन
ज्ञानपुर। लोकसभा चुनाव में जिले के 1293 बूथों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट का इस्तेमाल किया जाएगा। जिले में पहली बार वीवीपैट (वोटर वेरीफाइड पेपर ट्रायल) से मतदान होगा। निर्वाचन विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। तकनीकी खामियों के चलते बंगलूरू भेजी गई मशीनों को मंगा लिया गया है।
हर पांच साल में नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा के होने वाले चुनावों में ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) का प्रयोग हो रहा है। 2014 के लोस चुनाव के बाद से ईवीएम को लेकर राजनीतिक दलों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप लगाया गया कि ईवीएम में छेड़छाड़ कर किसी एक दल को सभी वोट ट्रांसफर किया गया। निर्वाचन आयोग ने इसको पारदर्शी बनाने के लिए वीवीपैट को प्रभावी किया। 2017 के विधानसभा चुनाव में ट्रायल के तौर पर जिले के कुछ बूथों पर इसकी आजमाइश होनी थी, लेकिन वह नहीं हो सका। अब 2019 लोकसभा चुनाव में ट्रायल के बजाए जिले के सभी 1293 बूथों पर वीवीपैट से मतदान होगा। मतदाताओं को इससे रूबरू कराने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से चौपाल, बैठकों में ट्रायल भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 1293 बूथों के सापेक्ष 1596 वीवीपैट मशीने मंगाई गईं हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी लालजी यादव ने कहा कि मतदान को पारदर्शी बनाने के लिए हर बूथ पर ईवीएम से वीवीपैट जुड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि बंगलूरू से मशीनों की आमद होने पर जांच की गई तो करीब 196 ईवीएम, वीवीपैट, बैलिट यूनिट, कंट्रोल यूनिट खराब मिली। दो माह पूर्व उसे बंगलूरू भेजा गया जो अब आ चुकी है। 200 के सापेक्ष 344 मशीनें मंगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि वीवीपैट लगने से चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप समाप्त हो जाएगा। मतदाता जहां वोट डालेगा वीवीपैट उसे सात सेकेंड में ही प्रदर्शित कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed