{"_id":"6aca9dc1c758a7bd5907b8e6","slug":"maa-durga-will-be-placed-at-950-locations-in-the-district-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-149859-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जिले में 950 स्थानों पर विराजेंगी मां दुर्गा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जिले में 950 स्थानों पर विराजेंगी मां दुर्गा
विज्ञापन
नगरात्रि में पूजन के लिए जा रही मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद
ज्ञानपुर। मां दुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहा है। कालीन नगरी में नवरात्र की धूम है। नौ दिनों तक समूचा जनपद मां दुर्गा की भक्ति में लीन रहेगा। नवरात्र की पूर्व संध्या पर शनिवार को बाजारों में रौनक दिखी। दिनभर मां की प्रतिमाएं ढोल, तासा के साथ पूजा पंडाडों में पहुंचीं। प्रमुख चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रही। जिले में 950 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। इस बार नवरात्र 10 दिनों का है। ऐसा अवसर 2016 के बाद आया है।
डूहिया भावसिंहपुर निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ला ने बताया कि अभिजीत मुहूर्त 11.30 से 12.30 बजे तक है। यह घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त है। पहले दिन घट स्थापना के साथ ही घरों और मंदिरों में कलश स्थापित किए जाएंगे। सीतामढ़ी, गोपीगंज, औराई, बाबूसराय, भदोही, चौरी, बाबूसराय सहित जिले के सभी प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
शहर में जगह-जगह दुर्गा पूजा पंडाल सज रहे हैं। नवरात्र को देखते हुए बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। चुनरी, नारियल, फल-फूल और सजावट के सामान की दुकानों पर खरीदारी तेज रही। खरीदारी के लिए बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी रही। दुरानों पर 10 रुपये से लेकर 600 रुपये तक में मां की चुनरी सहित विभिन्न पूजन सामग्री बिक रही है। ग्राहक खरीदारी में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पहले दिन भुड़की स्थित घोपइला देवी, गोपीगंज के दुर्गा मंदिर और सीतामढ़ी के सीता मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है।एएसपी शुभम अग्रवाल का कहना है कि नवरात्र में सभी देवी मंदिरों और प्रमुख पूजा पंडालों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। सभी स्थानों पर सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
नवरात्र को देखते हुए रूट डायवर्ट
गोपीगंज से विंध्याचल जाने वाले मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है। यहां से बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। बड़े वाहन औराई से होकर धाम की तरफ रवाना होंगे। इसके अलावा पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद है। बड़े पूजा पंडालों के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों और पंडालों के पास पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।