फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पेयजल को लेकर परेशान हैं नागरिक

पेयजल को लेकर परेशान हैं नागरिक

Sun, 24 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
पेयजल को लेकर परेशान हैं नागरिक
सुरियावां। नगर में पेयजल को लेकर नागरिक परेशान हैं। पानी का फोर्स कम होने से सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नागरिकों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर में पाइप लाइन से पेयजल की आपूर्ति होती है। पूरे नगर में लगभग 1300 पेयजल कनेक्शन हैं। अधिकतर उपभोक्ताओं को पेयजल बिना वाटर पंप चलाए नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि नगर में पेयजल आपूर्ति के लिए दो इंच की पाइपलाइन बिछाकर आपूर्ति की जा रही है। जिसमें पानी का फोर्स ही नहीं रहता है। लोगों के आवासीय भवनों में पानी नहीं चढ़ पाता है। विवशता में उपभोक्ताओं को वाटर पंप का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे बिजली फिजूल खर्च होती है। बताया कि जब नगर में आपूर्ति कुसौड़ा पेयजल पंप से होती थी तो पानी घरों के बिना वाटर पंप के भी चढ़ जाता था। जब से नगर पंचायत की ओर से आपूर्ति दो पंपों की जाने लगी है, तब से पानी के लिए उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। प्रकाश मिश्रा, संजय, महेंद्र, सुरेश, रमेश, संतोष, अनिल आदि ने सांसद, विधायक, जिलाधिकारी और ईओ से मांग की कि पूरे नगर में पेयजल आपूर्ति लिए तीन इंच या चार इंच की पाइप लाइन बिछाई जाए। साथ ही आपूर्ति फोर्स के साथ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed