{"_id":"59ab02f04f1c1b54738b4e4d","slug":"101504379632-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इबादत कर मांगी अमन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इबादत कर मांगी अमन की दुआ
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
इबादत कर मांगी अमन की दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)।
कुर्बानी का पर्व बकरीद शनिवार को जिले में अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। इस दौरान अमन-चैन की दुआ की गई। मुस्लिम बंधुओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इसके बाद, खुदा की राह में जानवरों की कुर्बानी दी गई।
ज्ञानपुर नगर के पुरानी बाजार मस्जिद और नथईपुर तिराहे पर स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान बच्चों से लेकर युवाओं तक में त्योहार का उत्साह देखा गया। नए कपड़े और टोपी पहनकर बच्चे भी शिद्दत के साथ इबादत करने मस्जिदों में पहुंचे थे। इसके बाद घर-घर पकवान बने और लोगों ने उसका लुत्फ उठाया। त्योहार के मद्देनजर महिलाएं सुबह से ही रसोई में लग गईं और विविध पकवान बनाए गए।
सुरियावां संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र में कुल 15 स्थानों पर मस्जिद और ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा की गई। सुरियावां कस्बे में लागी बाजार मस्जिद, फाटक गली मस्जिद, कुन्नीपुर, सुभावगंज, थाने के पीछे, मतेथू, पकरी कला, पकरी खुर्द, दशरथपुर पलवारपुर आदि स्थानों पर नमाज अदा की गई। इस दौरान माहौल शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
ऊंज संवाददाता के मुताबिक, क्षेत्र के सूफीनगर, बिछियां, बनकट, हलबलशाह, गोधना, सुधवैं, अकोढ़ा में मुस्लिम बंधुओं ने बकरीद की नमाज अदा की। एक-दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी। साथ ही कुर्बानी की परंपरा निभाई गई। ईदगाहों पर पुलिस ने सुरक्षा के इंतजाम किए थे। मोढ़ संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र की चकचंदा ईदगाह पर आधा दर्जन से अधिक गांवों के मुस्लिम बंधुओं ने बकरीद की नमाज पढ़ी। इसी तरह, भदोही कोतवाली क्षेत्र की मोढ़ चौकी अंतर्गत लालीपुर, बरदहवा, पुरानी मोढ़ इलाके की ईदगाहों पर नमाज अदा की गई, जबकि सियरहां नई बस्ती में मस्जिद में नमाज पढ़ी गई।
गोपीगंज संवाददाता के मुताबिक, कुर्बानी का पर्व बकरीद नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत ढंग से मनाई गई। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। नमाज अदा कर घर पहुंच कर लोगों ने कुर्बानी की रस्म पूरी की। गिराईं और फूलबाग ईदगाह में नगर के साथ आसपास के लोगों ने भी नमाज अदा की। शनिवार को लोग सुबह नए परिधान में सजधज कर ईदगाह पहुंचे। धीरे-धीरे नमाजियों की भीड़ बढ़ती गई और नमाज के निर्धारित समय तक पूरा ईदगाह भर गया। गिराई ईदगाह में सुबह आठ बजे जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना अनीस ने नमाज अदा कराई। इसी तरह, फूलबाग स्थित ईदगाह में 8.30 बजे हाफ़िज गुलाम मुर्तुजा ने नमाज पढ़ाई। दोनों ईदगाहों में नगर के साथ गहरपुर, गिराईं भगवतपुर, धनापुर, मेवड़ापुर के लोगों ने भी नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी हरीलाल, उपजिलाधिकारी सुनील कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक डाक्टर संजय गुप्त, क्षेत्राधिकारी रामकरण, प्रभारी निरीक्षक गोपीगंज सुनील दत्त दुबे मौजूद रहे। नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार भारती के निर्देश पर साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीण अंचलों में गांधी खानापुर स्थित ईदगाह में हाफ़िज फतेह मुहम्मद, चकसहाब में हाफ़िज मुहम्मद फजल और बरजी मे मौलाना दिलावर हुसैन ने नमाज अदा कराई। अमवा और लालानगर स्थित ईदगाह में नमाज अदाकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी गई। इसी तरह, जिले के अन्य इलाकों में भी बकरीद की नमाज अदा की गई।