फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10 thousand tricolor flags will be distributed paid from fourteen post offices

चौदह डाकघरों से सशुल्क वितरित होंगे 10 हजार तिरंगे झंडे

Wed, 03 Aug 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
10 thousand tricolor flags will be distributed paid from fourteen post offices
ज्ञानपुर। 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के 14 डाकघरों से सशुल्क 10 हजार तिरंगे की बिक्री की जाएगी। बिक्री का लक्ष्य बढ़ाने और घर-घर तिरंगा झंडा फहराने के लिए अभियान से पूर्व विभागीय अधिकारी-कर्मचारी जागरुकता रैली भी निकालेंगे। चिह्नित डाकघरों से प्रथम चरण में 28 सौ तिरंगे का आवंटन पश्चिमी डाक मंडल वाराणसी प्रशासन ने किया है। प्रति तिरंगे की कीमत 25 रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के आह्वान पर पूरे देश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के महाअभियान की मानीटरिंग की जा रही है। जिला स्तरीय बैठकों में विभाग, सामाजिक, स्वयंसेवी संस्थाओं को जिम्मेदारी देकर सफलता का आह्वान किया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व डाक मेले का शुभारंभ करने आए पोस्ट मास्टर जनरल केके यादव ने जिले के डाकघरों को चिन्हित कर सशुल्क तिरंगे झंडे की बिक्री कराने की घोषणा की थी। डाक अधीक्षक पश्चिमी मंडल वाराणसी पीसी तिवारी ने बताया कि तिरंगे की सशुल्क बिक्री के लिए उप डाकघर ज्ञानपुर, सुरियावां, औराई, जंगीगंज, नईबाजार, कटरा बाजार, महराजगंज, ऊंज, कोइरौना को चिन्हित किया जा चुका है। झंडे की बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed