फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10 thousand approved, 3000 made, notice will be sent to seven thousand beneficiaries

Bhadohi News: स्वीकृत हुए 10 हजार, बने 3000, नोटिस भेजेंगे सात हजार लाभार्थियों को

Sat, 09 Dec 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
10 thousand approved, 3000 made, notice will be sent to seven thousand beneficiaries
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के प्रति प्रधान, सचिव से लेकर लाभार्थी तक संजीदा नहीं है। पूर्व में बने शौचालयों की हालत जहां खस्ताहाल है। नए शौचालय भी पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं। साल 2023 में स्वीकृत 10 हजार 241 शौचालयों में सात हजार से अधिक पूर्ण नहीं हो सके। जियो टैगिंग न होने पर पंचायत राज विभाग ने नाराजगी जताई। अब लाभार्थियों की दूसरी किश्त रोककर नोटिस भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के छह ब्लॉकों की 546 ग्राम पंचायतों में करोड़ों की लागत से दो लाख 35 हजार व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण हुआ है। ओडीएफ-2 के तहत गांव में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया गया। जिस पर अच्छी खासी रकम खर्च की गई। 2021-22 से पूर्व में छूटे गरीब, दिव्यांगों को एकल शौचालय देने के लिए आवेदन मांगा गया। दो साल में आवेदनों की संख्या 50 हजार से अधिक पहुंच गई। 2021 में डेढ़ हजार, 2022 में करीब 5200 और 2023 में 10 हजार 447 एकल शौचालय स्वीकृत हुए। वित्तीय वर्ष में स्वीकृत 10 हजार 449 में 10 हजार 241 लाभार्थियों को छह-छह हजार की पहली किश्त के हिसाब से चार करोड़ 32 लाख रूपये खाते में भेज दिया गया, लेकिन अब तक मात्र तीन हजार के करीब का जियोटैग हो सका है। इससे स्पष्ट है कि अभी तक सात हजार आवास का निर्माण ही शुरू नहीं हो सका है। जिस पर विभागीय स्तर से नाराजगी जताते सचिव एवं प्रधान को निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
एकल शौचालय निर्माण की हालत ठीक नहीं है। 10 हजार से अधिक शौचालय में अब तक मात्र तीन हजार ही शुरू हो सके हैं। सात हजार आवास का निर्माण शुरू न होने से जियो टैग नहीं हो पाया। इसको लेकर एडीओ और सचिवों को निर्देश दिया गया है। जियो टैग की प्रगति ठीक न होने पर नोटिस भेजी जाएगी। - राकेश कुमार यादव, डीपीआरओ
---------------
पूर्व के बने शौचालयों में 50 फीसदी बेकार
ज्ञानपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत साल 2014 से 2017 तक जिले में बने करीब दो लाख 35 हजार एकल शौचालयों में ज्यादातर की हालत ठीक नहीं है। आधा अधूरा निर्माण होने से कहीं उपली तो कहीं भूसा आदि रखा जा रहा है। मरम्मत के नाम पर भी सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। जिससे धरातल पर मिशन सफल होता नहीं दिख रहा।
--------------------
इनसेट
एकल शौचालय की ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट
ब्लॉक लक्ष्य प्रथम किश्त जियो टैग अवशेष
अभोली 1016 1001 346 670
औराई 1841 1809 811 1030
भदोही 1708 1701 585 1123
डीघ 3011 2923 473 2538
ज्ञानपुर 1684 1641 405 1279
सुरियावां 1189 1166 344 845
कुल 10449 10241 2964 7485
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed