Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   10-10 years imprisonment to three accused of culpable homicide

Bhadohi News: गैर इरादतन हत्या के तीन दोषियों को 10-10 साल की कैद

Thu, 13 Feb 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
10-10 years imprisonment to three accused of culpable homicide
अपर सत्र न्यायाधीश (एफटीसी प्रथम) सुबोध सिंह की अदालत ने बुधवार को गैर इरादतन हत्या के मामले में तीन दोषियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने तीनों दोषियों पर सात-सात हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। चेताया कि अर्थदंड नहीं दी जाती है तो दोषियों को एक-एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव निवासी मुदस्सिर अली ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव निवासी आफताब, रियाज, निजाम दो जुलाई 2019 को रात आठ बजे एक राय होकर उनके आवास पर पहुंचे और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडे, रॉड से हमला किया। जिससे उनकी पत्नी बिलकिस बानो को गंभीर चोटें आई। इसके अलावा बीच बचाव करने आए परिजनों को भी अभियुक्तों ने मारा पीटा।
विज्ञापन

बिलकिस को इलाज के लिए बनारस ले जाया जा रहा था। जहां रास्ते में उनकी पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र डाला गया। कोर्ट में दोनों पक्षों की गवाही हुई। इसके बाद कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद तीनों अभियुक्तों को गैरइरादतन बिलकिस बानों की हत्या का दोषी पाते हुए 10-10 साल की कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने तीनों दोषियों को सात-सात हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed