फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   1.75 lakh fine on six officers including CMO

सीएमओ सहित छह अधिकारियों पर 1.75 लाख जुर्माना

Sun, 08 Aug 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
1.75 lakh fine on six officers including CMO
सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई सूचना न देने पर राज्य सूचना आयुक्त ने अग्निशमन अधिकारी, सीएमओ, खंड शिक्षा अधिकारी और तीन शिक्षकों पर 1.75 लाख का जुर्माना लगाया। डीएम को पत्र भेजकर सभी के वेतन से जुर्माने की रकम वसूली का निर्देश दिया। सुजातपुर निवासी अधिवक्ता आदर्श त्रिपाठी ने सीएमओ, अग्निशमन अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी भदोही, हेडमास्टर साऊपुर, दुरांसी और तुलापुर से विभागीय सूचनाएं मांगी थी। संबंधित लोगों ने सूचनाएं नहीं दी। जिस पर वादी ने आयोग में प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। आयोग ने सभी अधिकारियों को तलब किया, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। जिसको संज्ञान में लेते हुए राज्य सूचना आयुक्त ने सीएमओ पर 25 हजार, अग्निशमन अधिकारी पर 25 हजार, खंड शिक्षा अधिकारी भदोही पर 50 हजार, प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुरांसी, साऊपुर और तुलापुर पर 25-25 हजार का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed