फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   yuoth arrested with 10 boys

आरपीएफ के हत्थे चढ़ा दस नाबालिग बच्चों को ले जा रहा युवक

Fri, 17 Sep 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
yuoth arrested with 10 boys
आरपीएफ के हत्थे चढ़ा दस नाबालिग बच्चों को ले जा रहा युवक
विज्ञापन

युवक नहीं दिखा सका परिजनों की अनुमति या शैक्षिक दस्तावेज का कोई प्रमाण
आरपीएफ ने बच्चों को चाइल्डलाइन को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने गश्त के दौरान एक युवक को दस नाबालिग बच्चों के साथ दबोचा है। इन बच्चों को किसी मदरसे में दाखिल कराने की बात पकड़े गए युवक ने बताई है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में युवक के पास इन बच्चों के परिजनों की अनुमति व मदरसे से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखाया जा सका है। नतीजतन, आरपीएफ के निरीक्षक नरेंद्र कुमार बच्चों को स्टेशन मास्टर की मौजूदगी में चाइल्डलाइन को सुपुर्द कर दिया है। जबकि युवक से पूछताछ की जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ निरीक्षक नरेंद्र यादव व जीआरपी निरीक्षक धीरेंद्र यादव अपनी टीम के आरपीएफ के कृष्ण मोहन पाठक, किरण सिंह, महिमा यादव के साथ गश्त पर निकले थे। आरपीएफ इंसपेक्टर ने बताया कि स्टेशन के पश्चिमी छोर पर एक व्यक्ति दस नाबालिग बच्चों के साथ पाया गया। पूछताछ शुरू की तो पता चला कि युवक मेघापुर थाना अमदण्डा भागलपुर का निवासी है। जबकि बच्चों ने अपना पता झारखंड का जिला गोड्डा बताया। युवक ने आरपीएफ को बताया कि वह सभी बच्चों को शिक्षा के लिए मदरसा में दाखिल कराने ले जा रहा है। मगर वह कोई ऐसा प्रमाण नहीं दे सका जो यह साबित करता हो कि उसकी बात सही है। इंसपेक्टर ने बताया कि इस मामले को तत्काल यूपी पुलिस व चाइल्डलाइन के मानव तस्करी यूनिट को दिया, मगर पूछताछ में यह मामला प्रथमदृष्टया मानव तस्करी का नहीं मिला। परन्तु नाबालिग बच्चों का बिना प्राधिकार परिवहन को नियमानुसार नहीं माना गया, जिस पर सभी 10 नाबालिग बच्चों को स्टेशन मास्टर की उपस्थिति में चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया। अब इन बालकों को चाइल्डलाइन के माध्यम से सीडब्ल्यूसी को पेश किया जाएगा। आरपीएफ इंसपेक्टर ने बताया कि बस्ती एवं आसपास के जिलों में बड़ी संख्या में मदरसों के माध्यम से अक्सर इस प्रकार की अनियमितता की जा रही है कि मामूली परिचय पर एक व्यक्ति के साथ अन्य राज्यों से कई बच्चों को बिना प्राधिकार लाया और ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed