फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth's head split open after being struck with a stump during a dispute over a game.

Basti News: खेल के विवाद में स्टंप से हमला युवक का सिर फटा

Tue, 15 Sep 2026 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youth's head split open after being struck with a stump during a dispute over a game.
नगर बाजार। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा गौतम में खेल-खेल में विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित सनी देवल उर्फ विमल पुत्र वलई, निवासी ग्राम पिपरा गौतम, थाना नगर दोपहर करीब तीन बजे मैदान में मैच खेलने गया था। आरोप है कि मैच खेलने के दौरान हुए विवाद को लेकर गांव के ही सर्वजीत पुत्र संतकुमार और गिलकृष्ट पुत्र सुरेन्द्र कुमार ने धोखे से पीछे से आकर प्रार्थी पर स्टंप से हमला कर दिया। हमले में सनी देवल का सिर फट गया और काफी खून बह गया। पीड़ित का आरोप है कि हमला करने के बाद आरोपियों ने उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष नगर राम प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed