फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth who went to Ayodhya to collect water mysteriously goes missing

Basti News: अयोध्या जल लेने गया युवक रहस्यमय ढंग से लापता

Sat, 03 Aug 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 03 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Youth who went to Ayodhya to collect water mysteriously goes missing
नए घाट पर स्नान करने के लिए नदी की तरफ गया था अजय
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र केसाहूपार गांव के कोटेदार का बेटा है अजय
संवाद न्यूज एजेंसी
महादेवा (बस्ती)। लालगंज क्षेत्र के साहूपार से कांवड़ का जल लाने अयोध्या के लिए निकला युवक लापता हो गया। उसकी बाइक, मोबाइल व कपड़े आदि मिल गए, लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। लापता हुआ युवक महसों से सटे साहूपार के कोटेदार का बेटा बताया जा रहा है। साथ गए उसके दोस्तों ने मोबाइल, कपड़े, बाइक घर लाकर दिए। उन लोगों का कहना है कि बाइक की डिकी में कपड़ा, मोबाइल रखकर अजय जल भरने के लिए नदी की तरफ गया था।
जानकारी के अनुसार, अजय पुत्र दीनानाथ अपने कुछ मित्रों के साथ बृहस्पतिवार को कांवड़ में सरयू का जल भरने के लिए अयोध्या गया। रात करीब 9:30 बजे अजय तथा उसके साथी अमरनाथ, अजीत कुमार, दिलीप कुमार, केशव गुप्ता व अन्य सरयू स्नान के लिए अयोध्या नए घाट पर गए। जहां अजय के सभी मित्र स्नान करने चले गए और अजय कपड़े व सामान की देखभाल के लिए घाट पर ही रुक गया। उसके मित्र जब स्नान कर आए तो अजय सरयू में स्नान के लिए गया।
विज्ञापन

उसके बाद से अजय का कुछ पता नहीं चला। कुछ देर इंतजार करने के बाद अजय के मित्र उसे ढूंढने लगे। काफी देर ढूंढने के बाद भी जब अजय का पता नहीं चला तो अजय के साथ गए मित्रों ने परिजनों को फोन कर इस बात की जानकारी दी। जानकारी होने के बाद परिजन भी बस्ती से लेकर अयोध्या तक अजय के बारे में जानकारी करने में लग गए। खबर लिखे जाने तक कुछ पता नहीं चल पाया था। अजय के पिता दीनानाथ ने महसों पुलिस चौकी में तहरीर देकर गुमशुदगी की सूचना दी है। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी महसों अनस खान ने बताया कि युवक के बारे में गहन छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed