{"_id":"648cc0318fab6d94bc025895","slug":"youth-went-missing-in-saryu-river-to-visit-ayodhya-basti-news-c-207-1-sgkp1002-51-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अयोध्या दर्शन करने गया युवक सरयू नदी में लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अयोध्या दर्शन करने गया युवक सरयू नदी में लापता
Sat, 17 Jun 2023 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। परिवार के साथ अयोध्या दर्शन करने गए परशुरामपुर थाना क्षेत्र के हलवइया चकगांव निवासी युवक नहाते समय सरयू नदी में लापता हो गया। नया घाट पर हुई घटना के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाया। गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था।
जानकारी के अनुसार हलवइया चक निवासी राम लौटन गुप्ता परिवार के साथ शुक्रवार सुबह अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। दर्शन से पहले वह लोग नया घाट के पास सरयू में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान ही अचानक उनके लड़के अमित (18) का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। अमित को डूबते देख परिजन व मौजूद अन्य लोग शोर मचाने लगे। आसपास मौजूद जल पुलिस के जवान व गोताखोर पहुंचे मगर तब तक अमित लापता हो चुका था। जल पुलिस प्रभारी अयोध्या रूबे प्रताप मौर्य ने बताया कि युवक की तलाश में पुलिस टीम के अलावा स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। अमित ने इसी साल यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा पास की है।