फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth jumps into Kuano River; search underway for 19 hours.

Basti News: कुआनो नदी में युवक ने लगाई छलांग, 19 घंटे से तलाश जारी

Thu, 17 Sep 2026 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth jumps into Kuano River; search underway for 19 hours.
युवक के डूबने के बाद रेस्क्यू करती टीम।-संवाद
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत आमा मनपुरवा गांव निवासी अमित यादव (23) ने मंगलवार रात गटरा पुल से कुआनो नदी में छलांग लगा दी। पुल पर उसकी बाइक मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह से पीएसी की फ्लड टीम और फायर सर्विस के जवान नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। करीब 19 घंटे से जारी सर्च अभियान के बावजूद देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला था।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, श्यामानंद यादव का बड़ा बेटा अमित मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उसकी बाइक गटरा पुल पर खड़ी मिली। पुल के पास रेलवे लाइन पर ड्यूटी कर रहे ट्रैकमैन अजीत कुमार ने परिजनों को बताया कि रात करीब 10 बजे नदी में कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी थी। अंधेरा होने के कारण टॉर्च से देखने पर नदी में कुछ स्पष्ट नजर नहीं आया।
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर टिनिच चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार कुंवर मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बुधवार सुबह करीब सात बजे गौर थानाध्यक्ष अतुल अंजन भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर सर्विस और 30वीं वाहिनी पीएसी की फ्लड टीम ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर भानपुर तहसील के उपजिलाधिकारी शशिबिंदु दूबे, नायब तहसीलदार पूजा वर्मा, राजस्व निरीक्षक शक्तिशरण यादव और सतीश अग्रहरी भी पहुंचे। अधिकारियों ने सर्च अभियान का जायजा लिया। देर शाम तक नदी में युवक की तलाश जारी रही। घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी गटरा पुल के आसपास जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed