फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   youth jumped int kathinaiya river drowned

कठिनईया नदी में युवक कूदा, हो रही तलाश

Mon, 30 Aug 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
youth jumped int kathinaiya river drowned
साले की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम, बुलाई जा रही एनडीआरएफ की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। सोमवार शाम साढ़े चार बजे के करीब गन्ना विकास इंटर कॉलेज के पीछे स्थित कठिनईया नदी के पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय तैराकों को बुलाकर ढूंढने का प्रयास किया। एसएचओ सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि उच्चाधिकारियों से वार्ता करके एनडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है।
किठिउरी बाजार निवासी फूलचंद ( 39) कस्बे में ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करते हैं। सोमवार शाम साढ़े चार बजे के करीब कठिनईया पुल पर पैंट, शर्ट, पर्स निकाल करके उन्होंने नदी में छलांग लगा दी। साले अजय की सूचना पर पुलिस ने फूलचंद को खोजने का प्रयास किया, किंतु पता नहीं चल सका। पुलिस ने फूलचंद को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई है। पत्नी शोभा देवी के अलावा परिवार में उसकी बेटी आरती 11 वर्ष, दुर्गा नौ वर्ष, बेटा करन सात वर्ष, अर्जुन चार वर्ष हैं। इस घटना के बाद बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

लालगंज पुल से नदी में कूदी युवती
लालगंज। स्थानीय बाजार के निकट स्थित कुआनो नदी पर पक्के पुल से सोमवार को दिन में तीन बजे 28 वर्षीय एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। उसी समय वहां पर मौजूद लालगंज कस्बा निवासी जग नारायण ने नदी में कूदकर उसे बचा लिया। इसकी सूचना ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार बबलू ने लालगंज चौकी प्रभारी विनय प्रताप सिंह को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर युवती को चौकी लालगंज पर ले गए। जहां उसके पिता को बुलाकर पूछताछ करने के बाद सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed