फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Youth from Basti dies by drowning in Sant Kabir Nagar

Basti News: बस्ती के युवक की संतकबीरनगर ने डूबने से मौत

Mon, 15 Jun 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Youth from Basti dies by drowning in Sant Kabir Nagar
मृतक सत्येन्द्र उर्फ सुनील कुमार की फाइल फोटो
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के बर्रोहिया कला गांव निवासी युवक की संतकबीरनगर जिले के मुखलिसपुर नदी पर बने बैराज में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची धनघटा पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाकर परिजनों को सूचना दी तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लालगंज थाना क्षेत्र के बर्रोहिया निवासी सत्येंद्र उर्फ सुनील कुमार (24) पुत्र रघुवर पिछले माह मुंबई से लौटकर गांव आया और गर्मी के चलते रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ धनघटा थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर के निकट कुआनो नदी के प्रजापतिपुर गांव के बैराज पर नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुनील कुमार नहाते समय गहरे पानी में चला गया जहां खुद को डूबता देख शोर मचाया लेकिन जबतक उसकी मदद को लोग पहुंचते वह डूब गया था।
विज्ञापन

इसकी सूचना दोस्तों ने परिजनों को दी। पुलिस व गोताखोरों के काफी मशक्कत के एक घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। मृतक एक बहन व दो भाईयों में सबसे छोटा था। बड़ी बहन शीला व बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार तथा मां मालती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed