{"_id":"65f1fef3a2817a03f7031364","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112991-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नागालैंड में तुरकौलिया के युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नागालैंड में तुरकौलिया के युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Thu, 14 Mar 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
कलवारी। तुरकौलिया गांव के 32 वर्षीय युवक की नागालैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन नागालैंड उसका शव लेने रवाना हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, तुरकौलिया गांव निवासी संदीप पांडेय करीब दस साल से नागालैंड में एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। संपदी के पिता श्रीधर पांडेय ने बताया कि मंगलवार सुबह उनसे बात हुई थी। उसके बाद रिश्तेदार ने फोन करके बताया गया कि संदीप की मौत हो गई। उनके द्वारा भेजी गई फोटो के अनुसार संदीप का शव कमरे में हाथ में रिवाल्वर लेकर एक कुर्सी पर बैठे दिखा। उनके सिर में गोली लगने से मौत की आशंका है। सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पत्नी व तीन बच्चे तथा पिता का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद