{"_id":"6aef849ca536587dec09c74c","slug":"youth-dies-in-collision-between-two-bikes-had-returned-from-dubai-three-days-earlier-basti-news-c-207-1-bst1009-171310-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन दिन पहले दुबई से लौटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन दिन पहले दुबई से लौटा था
विज्ञापन
रामरेखा नदी के संकरे पुल पर हुआ हादसा, उपचार के दौरान सीएचसी हर्रैया में तोड़ा दम
छावनी। छावनी हाईवे पर नाल्हीपुर गांव के पास रामरेखा नदी के पुल पर शनिवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में सकरावल कला निवासी दिलीप चौहान (35) की मौत हो गई। वह तीन दिन पहले ही दुबई से घर लौटे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। दिलीप शनिवार को किसी काम से बाइक लेकर छावनी कस्बे आए थे। बताया जा रहा है कि वह अपना पासपोर्ट भी जेब में रखकर घर से निकले थे। काम निपटाने के बाद लौटते समय रामरेखा नदी के संकरे पुल पर सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गए। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हर्रैया पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तीन दिन पहले विदेश से लौटे युवक की मौत से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष राणा डीपी सिंह ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।